.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5f471770-6215-4596-9779-f836d28da56c&w=3840&q=75)
NEET UG Counselling Round 2: मेडिकल काउंसिल कमेटी ने नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स की घोषणा कर दी गई है। नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 2 की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू की जा रही है। जिन भी छात्रों को पहले राउंड में सीट अलॉट नहीं हो पाई है, वे अब दूसरे चरण की काउंसिलिंग में पंजीकरण कर के एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे।
राउंड 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद NEET UG Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 5. अब आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म सबमिट कर दें।
STEP 6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
सीटों में बढ़ोत्तरी के चलते डेट्स में हुआ बदलाव
आपको बता दें कि पहले यह पंजीकरण प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली थी और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय थी। लेकिन मेडिकल काउंसिल कमेटी ने नोटिस में कहा है कि नई एमबीबीएस सीटों को राउंड 2 में शामिल करने के लिए राउंड 2 की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू की जा रही है। राउंड 2 के लिए नए उम्मीदवार और पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
देरी से जारी हुआ राउंड 1 सीट रिजल्ट
बता दें कि काउंसलिंग राउंड 1 सीट रिजल्ट देरी से जारी हुआ। सीट आवंटन के नतीजे 12 अगस्त को जारी किए गए थे। इससे पहले राउंड 1 आवंटन सूची 3 अगस्त के लिए निर्धारित थी। एमसीसी की ओर से यूजी मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए काउंलिंग का आयोजन तीन राउंड के साथ-साथ एक स्ट्रे राउंड के लिए आयोजित किया जाएगा।