NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए आवेदन किया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी लिस्ट में 4687 उम्मीदवारों को नई सीटें अलॉट की गई है, जबकि 5169 उम्मीदवारों को नई सीट अपग्रेड हुई है। इसका मतलब तीसरे राउंड में कुल 9856 उम्मीदवारों को नया अपग्रेडेशन मिला है।
बता दें कि राउंड 3 में एमबीबीएस-बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की सीटों पर अलग-अलग कोटे का आवंटन किया गया है। इसमें ऑल इंडिया कोटा ओपन सीट, दिल्ली विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, एनआरआई और दूसरा निर्धारित कोटा शामिल है।
एमसीसी ने जोड़ी नई सीटें
एमसीसी ने इस राउंड में 183 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें भी जोड़ी हैं। बता दें कि राउंड तीन के आंकड़ों के अनुसार ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में एमबीबीएस की जनरल कैटेगरी की रैंक 27080 रही है। वहीं ओबीसी की रैंक 27310, ईडब्ल्यूएस की 30848, एससी की 123708 और एसटी की 137369 रही है। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में ओपन कैटेगरी की आख़िरी रैंक 862882, ओबीसी की 92560, ईडब्ल्यूएस की 1082291,एससी की 1156130 और एसटी की 1157168 रही।
एम्स (AIIMS), सेंट्रल यूनिवर्सिटी और AMU
जनरल: 5,385
ओबीसी: 6,457
ईडब्ल्यूएस: 6,743
एससी: 37,309
एसटी: 44,940
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कोटा
जनरल: 7,672
ओबीसी: 15,289
ईडब्ल्यूएस: 13,226
एससी: 60,902
एसटी: 1,26,377
यह भी पढ़ें: Smit Machhar: ‘ मां नहीं चाहती थीं कि मैं पायलट बंनू’, स्मित माछर ने सुनाया अपने परिवार के सबसे बड़े डर का किस्सा
आईपी यूनिवर्सिटी (IPU) कोटा
जनरल: 7,964
ओबीसी: 13,60
ईडब्ल्यूएस: 12,208
एससी: 66,331
एसटी: 1,22,839
BDS की कट ऑफ कितनी रही?
ऑल इंडिया कोटा में बीडीएस के लिए जनरल कैटेगरी की आखिरी आवंटित रैंक 47,011 रही. ओबीसी में 47,495, ईडब्ल्यूएस में 52,270, एससी में 1,75,157 और एसटी में 2,04,374 रैंक तक सीट मिली।
डीम्ड यूनिवर्सिटी (MBBS आखिरी क्लोजिंग रैंक)
वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की सबसे आखिरी क्लोजिंग रैंक 11,94,233 रही।माइनॉरिटी कोटे में मुस्लिम माइनॉरिटी के लिए 4,30,000 जैन माइनॉरिटी के लिए 9,67,991 और एनआरआई कोटे में 9,95,870 रैंक तक एमबीबीएस सीट अलॉट हुई।
1 से 9 अक्टूबर तक करें रिपोर्ट
बता दें, जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अगर किसी उम्मीदवार की सीट अपग्रेड हुई है, तो उसे पुरानी सीट छोड़कर नए कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।