देखने व पढ़ने में कहानी फिल्मी लगेगी लेकिन है 100 प्रतिशत सही. क्योंकि महिला की हरकत देख आप भी दंग रह जाएंगे. नेपाली महिला जो कभी तमिल नहीं जानती थी, वो अब छह महीने से धाराप्रवाह तमिल बोल रही है। पति का दावा है कि उसकी पत्नी को चुड़ैल ने पकड़ लिया है। हालांकि साइंस इसे कौरी कल्पना ही मानती है. आइये जानते हैं महिला कैसी हरकत करती है. संबंधित महिला को दर्जनो चिकित्सकों को दिखा लिया गया है...
नेपाली महिला पर 'चुड़ैल' का साया?
चेन्नई से सामने आई एक रहस्यमयी घटना सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका रही है। एक शख्स ने पोस्ट कर बताया कि उसके कार की सफाई करने वाले नेपाली युवक ने अचानक एक महीने की छुट्टी मांगी, लेकिन वजह सुनते ही सबके होश उड़ गए। उसने कहा, "मेरी वाइफ को चुड़ैल ने पकड़ लिया है, इसलिए वो अचानक तमिल बोलने लगी है!"
भाषा का रहस्य: तमिल कैसे आई जुबान पर?
नेपाली युवक का दावा है कि उसकी पत्नी पहले कभी तमिल नहीं जानती थी, लेकिन पिछले छह महीनों से वह इतनी साफ तमिल बोल रही है जैसे यहीं की रहने वाली हो। उनका पूरा परिवार नेपाली समुदाय में रहता है, जहां तमिल भाषा से कोई संपर्क नहीं होता।
इलाज से नहीं मिली राहत, बढ़ता गया डर
युवक ने अपनी पत्नी का इलाज पहले सरकारी अस्पताल में कराया, फिर मस्जिद में धार्मिक उपाय भी किए, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती गई। वह बताता है कि धार्मिक इलाज के बाद उसकी पत्नी और भी अधिक तेजी से तमिल बोलने लगी।
मौलवी की चेतावनी और नेपाल वापसी
मौलवी ने कहा कि अगर महिला चेन्नई में रही तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में परिवार ने उसे नेपाल ले जाने का फैसला किया है, जहां वह तांत्रिक या धार्मिक मार्ग से इलाज करवाना चाहते हैं।
निपुणता वाला शख्स, फिर भी लाचार
नारायणन का कहना है कि यह नेपाली शख्स बहुत समझदार है और टेक्नोलॉजी में भी रुचि रखता है। उन्होंने उसके लिए पिछले साल एक सेकंड हैंड लैपटॉप भी खरीदा था, क्योंकि वह बहुत तेज़ी से सीखता है।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अजीबोगरीब हैं—कुछ इसे पिछले जन्म की भाषा से जोड़ रहे हैं तो कुछ मानसिक बीमारी मान रहे हैं। कई लोगों ने महिला को अच्छे मनोचिकित्सक से दिखाने की सलाह दी है, वहीं कुछ ने केरल के चोटानिक्करा मंदिर या नेपाल के तांत्रिकों से संपर्क करने का सुझाव दिया है।