Neta ji viral video: एक हालिया वायरल घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें बिजली संकट से परेशान जनता ने ऊर्जा मंत्री से सीधे सवाल पूछे. मामला एक सार्वजनिक सभा का है जहाँ जनता ने हाथ उठाकर सवाल किया– “साहब, कई-कई घंटे बत्ती नहीं आती, कब सुधरेगी बिजली व्यवस्था?” लोग उम्मीद कर रहे थे कि मंत्री कोई समाधान देंगे या तारीख बताएँगे, लेकिन इसके बदले उन्होंने हाथ उठाकर ज़ोर से कहा –“जय श्री राम!”
वीडियो हुआ वायरल
इस जवाब ने न केवल जनता को चौंका दिया, बल्कि वीडियो क्लिप भी तेज़ी से वायरल हो गया. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या अब बुनियादी समस्याओं का जवाब भी नारों से दिया जाएगा? आमजन बिजली-पानी जैसी ज़रूरी जरूरतों पर जवाब चाहता है, लेकिन नेताओं का ध्यान भावनात्मक नारों और राजनीति पर केंद्रित है. सभा में मौजूद लोग असहज हो गए और कुछ ने सभा से निकलना ही बेहतर समझा.
यह भी पढ़ेंःDoctor saved Life: 30,000 फीट की ऊंचाई पर डॉक्टर बना फरिश्ता, बचाई एयर होस्टेस की जान
यूर्जस ने बनाए मीम्स
घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. यूर्जस ने लिखा– “बत्ती नहीं आई, पर नारा ज़रूर गूंजा।” वहीं कुछ लोगों ने इसे सत्ता से जनता की दूरी की निशानी बताया. यह मामला हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर जनता की मूलभूत समस्याएँ कब प्राथमिकता बनेंगी? क्या अब हर सवाल का जवाब नारों से ही दिया जाएगा? जनता जवाब चाहती है, न कि सिर्फ़ जयकारा.