.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D08256613-364f-410d-a493-3b176828637c&w=3840&q=75)
NSUT Assistant Professor Recruitment 2025: अगर आप टीचिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsut.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय की गई है। बता दें, ऑनलाइन आवेदन के साथ फॉर्म की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी।
176 पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 176 पदों को भरा जाएगा। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 126 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 50 पद शामिल है। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन 6 अक्तूबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2025 तय की गई है। तो वहीं आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 तय है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nsut.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा और इसमें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और एसोसिएट प्रोफसर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। सैलरी की बात करें, तो असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700-1,82,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, तो वहीं एसोसिएट प्रोफेसर-1,31,400-2,17,100 तक प्रति माह वेतन मिलेगा।