इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने योद्धाओं के खिलाफ चलाए गए विवादित ‘सदे तेइमान मामले’ के अंत की घोषणा की। साथ ही ईरान के लोगों को एक सशक्त संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक अवसर का हवाला देते हुए अयातुल्लाह शासन के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया।
अधिक जोरदार हमला कर रहे हैं
ईरान के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ईरान के लोगों, हम स्वतंत्रता के लिए एक ऐतिहासिक युद्ध लड़ रहे हैं। यह आपके लिए जीवन में एक बार का अवसर है कि आप अयातुल्लाह शासन को हटा अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करें। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हम तेहरान के अत्याचारी नेताओं पर पहले से भी अधिक जोरदार हमला कर रहे हैं।
पूरी दुनिया में अपूर्व पैमाने पर किया बदनाम
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “फोर्स 100 के योद्धाओं के खिलाफ ‘सदे तेइमान मामला’ नामक झूठे आरोप-प्रचार, जिसने इजरायल को पूरी दुनिया में अपूर्व पैमाने पर बदनाम किया, अब समाप्त हो गया है।
इजरायल को अपने दुश्मनों का पीछा करना चाहिए
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि यह मामला हमारी सेना के उन योद्धाओं के खिलाफ आपराधिक तरीके से चलाया गया, जो हमारे सबसे खतरनाक दुश्मनों का सामना कर रहे थे। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को अपने दुश्मनों का पीछा करना चाहिए, न कि अपने नायक योद्धाओं का।
इजरायल पर मिसाइलें दागीं गईं
प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह बयान ईरान के साथ जारी उनकी जंग के दौरान आया है। आज गुरुवार को भी ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइलें दागीं गईं। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार की शाम को ईरान की ओर मिसाइलें दागने का दावा किया। आईडीएफ का कहना है कि रक्षा प्रणाली सक्रिय होकर इन मिसाइलों को रोकने का प्रयास कर रही है। आईडीएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।