OTT Upcoming Release : सितंबर 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. खासकर Netflix पर इस महीने अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, एडवेंचर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए कंटेंट की अच्छी वैरायटी देखने को मिलेगी.
3 सितंबर को आएंगी दो बड़ी रिलीज
महीने की शुरुआत ही दमदार कंटेंट से होने वाली है. 3 सितंबर को तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ Netflix पर रिलीज होगी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसी दिन लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज ‘द जेंटलमैन’ का दूसरा सीजन भी स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को पसंद करने वाले दर्शक इसके नए अध्याय का इंतजार कर रहे हैं.
कॉमेडी और एडवेंचर का भी मिलेगा तड़का
4 सितंबर को ‘अ माइनक्राफ्ट मूवी’ Netflix पर उपलब्ध होगी. यह कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर कहानी है, जिसमें कुछ किरदार एक रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाते हैं और वहां से वापस लौटने की कोशिश करते हैं. वहीं ‘लवसिक’ नाम की पीरियड ड्रामा सीरीज 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है। कहानी प्यार और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमती है.
थ्रिलर और क्राइम पसंद करने वालों के लिए भी विकल्प
सितंबर में ‘द हार्ड कॉर्प्स’, ‘द परफेक्ट लाइफ’ और ‘स्नीकी पीट’ जैसे प्रोजेक्ट भी दर्शकों की लिस्ट में शामिल होंगे. इनमें एक्शन, रहस्य और अपराध से जुड़ी कहानियां देखने को मिलेंगी. कुल मिलाकर Netflix का सितंबर लाइनअप अलग-अलग पसंद वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार नजर आ रहा है. ऐसे में महीनेभर ओटीटी पर मनोरंजन की कमी नहीं रहने वाली.