‘The Last House’ : Netflix ने अपनी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘The Last House’ को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक ऐसा प्रमोशनल आइडिया इस्तेमाल किया है, जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म के सामान्य पोस्टर और विज्ञापनों से अलग कंपनी ने हॉलीवुड में एक Billboard को ही चर्चा का हिस्सा बना दिया. इस Billboard के अंदर एक व्यक्ति को रहने की व्यवस्था की गई, जिसे सड़क से गुजरने वाले लोग आसानी से देख सकते थे.
Billboard बना छोटा सा कमरा
हॉलीवुड के Sunset Boulevard पर लगाए गए इस खास Billboard को बाहर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे वहां कोई छोटा कमरा बनाया गया हो। अंदर मौजूद व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां करता दिखाई देता है. इस पूरे सेटअप को फिल्म की कहानी के माहौल से जोड़ने की कोशिश की गई है.
येभी पढ़ें - दिल्ली में जलभराव और जाम, अब यूपी के 25 जिलों पर भारी बारिश का खतरा
इशारों और लिखकर लोगों से बातचीत
इस प्रमोशन की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि Billboard के अंदर मौजूद शख्स सीधे बोलने के बजाय एक Whiteboard के जरिए बाहर मौजूद लोगों से संवाद करता नजर आया। वह बोर्ड पर संदेश लिखकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. सड़क से गुजरने वाले लोग रुककर इस अनोखे विज्ञापन को देखते और प्रतिक्रिया देते नजर आए.
फिल्म की कहानी से जुड़ा है आइडिया
‘The Last House’ की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने घर के अंदर फंस जाता है। बाहर का माहौल सुरक्षित नहीं है और परिवार को सीमित साधनों के साथ मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से Billboard में किसी व्यक्ति को एक बंद जगह के भीतर दिखाने का आइडिया फिल्म की थीम से मेल खाता है.
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
Netflix के इस प्रयोग ने लोगों में फिल्म को लेकर जिज्ञासा पैदा कर दी है. सामान्य विज्ञापन की तुलना में यह तरीका काफी अलग नजर आया, क्योंकि यहां दर्शकों को सिर्फ फिल्म का पोस्टर नहीं बल्कि उसकी कहानी का एक छोटा अनुभव देने की कोशिश की गई.