Bajaj Dominar 400: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धमाका करते हुए बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरर बाइक Dominar 400 का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को अब 350cc इंजन के साथ पेश किया है, जिसकी बदौलत इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है। कंपनी ने यह कदम खास तौर पर ग्राहकों के पैसे बचाने के लिए उठाया है। दरअसल, 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स पर सिर्फ 18% जीएसटी लगता है, जबकि मौजूदा Dominar 400 (जिसमें 373.3 cc इंजन है) पर 40% का भारी-भरकम टैक्स लगता है।
इंजन में बदलाव किया
बता दें कि बजाज द्वारा डोमिनार की कीमतों में की ये कटौती एक सोची समझी रणनीति है। दरअसल, कंपनी ने डोमिनार 400 के इंजन में बदलाव किया है। अब इस बाइक में 349cc का इंजन दिया गया है, जो सरकरा के टैक्स नियमों के लिहाज से बड़ा गेम चेंजर है। भारत सरकार के नियमों के मुताबिक 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स पर जीएसटी दर काफी कम लगती है और बजाज ने टैक्स में हुई इसी बचत का सीधा फायदा अपने ग्राहकों को दिया है।
यह भी पढ़ें: टाटा का बड़ा दांव! अब इलेक्ट्रिक अवतार में लौट रही है सबकी पसंदीदा SUV, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
कीमत भी हुई बजट फ्रेंडली
कीमत के मामले में भी बजाज ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। अब नई डोमिनार 400 की कीमत 2 लाख से नीचे आ गई है। जहां मौजूदा मॉडल का एक्स शोरूम प्राइस 2.40 लाख है, वहीं डीलर सूत्रों के मुताबिक नए 350cc मॉडल को महज 1,99,998 रुपए में पेश किया गया है। कीमतों में हुई इस कटौती के चलते ग्राहकों को अपनी इस ड्रीम बाइक पर सीधे तौर पर करीब 40 हजार तक की बचत होगी
परफॉरमेंस पहले की तरह ही दमदार
ग्राहकों के लिए गुड न्यूज ये है कि इंजन की क्षमता कम होने के बाद भी बजाज ने बाइक के नाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका नाम अभी भी 'Dominar 400' ही रखा है। इससे बजाज का उद्देश्य यही है कि ग्राहकों को बाइक को लेकर किसी तरह का भ्रम न हो और ब्रांड की पहचान बनी रहे। इस बाइक का इंजन जरूर थोड़ा छोटा हुआ है, लेकिन परफॉरमेंस के मामले में यह बाइक अभी भी उतनी ही दमदार है। सूत्रों की मानें तो, नया 350cc इंजन लगभग 39 PS पावर और 33.2 Nm का चॉर्क जनरेट करता है, जो पुराने मॉडल (40 PS और 35 Nm) के मुकाबले बेहद मामूली सा अंतर है।