CBSE Syllabus Change: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए हैं। इस नए नियम के तहत कक्षा 10वीं के छात्रों के सिलेबस से एक महत्वपूर्ण विषय को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए नए विषयों को अनिवार्य भी किया गया है। बोर्ड का यह कदम स्कूली शिक्षा को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाने के लिए उठाया गया है।
10वीं से एनवायरमेंटल एजुकेशन विषय खत्म
सीबीएसई के नए सर्कुलर के अनुसार कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम से एनवायरमेंटल एजुकेशन विषय को पूरी तरह से हटा दिया गया है।
वोकेशनल एजुकेशन अनिवार्य
किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों में व्यावहारिक कौशल बढ़ाने के लिए बोर्ड ने वोकेशनल एजुकेशन को अनिवार्य कर दिया है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में है, जब वे 2027-28 में कक्षा 10वीं में जाएंगे, तब यह नियम उन पर लागू होगा। छात्रों को बोर्ड द्वारा तय किए गए 22 स्किल सब्जेक्ट्स में से कोई एक विषय चुनना अनिवार्य होगा।
एडवांस लेवल गणित और विज्ञान पढ़ने का मौका
जो छात्र आगे चलकर इंजीनियरिंग या साइंस रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड ने एडवांस लेवल मैथ्स और एडवांस लेवल साइंस चुनने का विकल्प भी दिया है, ताकि वे अपनी नींव को और मजबूत कर सकें।
यह भी पढ़ें: ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
मौजूदा छात्र पर नहीं पड़ेगा कोई असर
जो छात्र इस समय कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, उन पर यह नया नियम लागू नहीं होगा। उनकी बोर्ड परीक्षाएं पुराने सिलेबस और पैटर्न के अनुसार ही होंगी। छात्रों को पास होने के लिए पहले की तरह ही 5 मुख्य कोर विषयों में से प्रत्येक में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।