CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार अब ये परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 28 मई को होने वाली थी, लेकिन बकरीद के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, शेड्यूल के साथ-साथ 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद CUET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
6 और 7 जून के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
आपको बता दें कि एनटीए ने अभी सिर्फ 31 मई की परीक्षा के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किया है। एनटीए के सोशल मीडिया अपडेट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 06 और 07 जून 2026 को तय की गई है, उनके एडमिट कार्ड भी बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे। हर जरूरी अपडेट के लिए नियमित रूप से केवल ऑफिशियल वेबसाइट ही विजिट करते रहें।
एडमिट कार्ड में दी गई है जरूरी जानकारियां
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, परीक्षा की तारीख और समय समेत जानकारियां रहती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें भरी जानकारी को ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो अभ्यर्ती मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
क्या है CUET-UG परीक्षा?
CUET-UG (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों समेत 280 से ज्यादा संस्थानों में स्नातक कोर्स में दाखिला मिलता है।