UPESSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। त्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) की ओर से राज्य में होने वाली टीईटी परीक्षा के साथ ही टीजीटी, पीजीटी व सहायक भर्ती के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित आयोग की अहम बैठक में लिया गया आयोग की ओर से नया एग्जाम कैलेडर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या बताए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
STEP 1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
STEP 2. इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
STEP 3. इतना करते ही आपके सामने परीक्षा शेड्यूल खुल जाएगा।
STEP 4. अब कैंडिडेट्स परीक्षा शेड्यूल को चेक करें और चाहें तो एक प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें: ICSI CSEET Result January 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी के नतीजे हुए घोषित, इस लिंक से करें चेक
लंबे समय से था अभ्यर्थियों को इंतजार
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) तय तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। लंबे समय से इन परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर बेहद अहम माना जा रहा है।
कब होगी कौन सी परीक्षा
परीक्षा का नाम प्रस्तावित परीक्षा तारीखें
सहायक आचार्य 18 अप्रैल 2026 और 19 अप्रैल 2026
प्रवक्ता (पीजीटी) 9 मई 2026, 10 मई 2026
सहायक अध्यापक (टीजीटी) 3 जून 2026 और 4 जून 2026
यूपी TET 2 जुलाई 2026, 3 जुलाई 2026, 4 जुलाई 2026
क्यों टली थी सहायक आचार्य परीक्षा
आपको बता दें कि आयोग की ओर से सहायक आचार्य भर्ती को लेकर स्थिति साफ करते हुए बताया गया कि यह परीक्षा पहले 16 और 17 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे 05 सितंबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने तय किया है कि यह परीक्षा वर्ष 2026 में नए कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। जिसको लेकर तिथियां जारी कर दी गई है।