CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोले जाने से उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई थी, जिसके चलते बोर्ड को परीक्षा टालनी पड़ी।
कब जारी होंगे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
बता दें कि परीक्षा से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 2 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
क्यों टाली गई परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2026 की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित थी।लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदन प्रक्रिया फिर से खोली गई थी। जिसके बाद 25 अगस्त से 1 सितंबर तक छूटे हुए योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन किया। नए आवेदन के चलते आवेदकों की तादाद बढ़ने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए बोर्ड को परीक्षा सितंबर से आगे बढ़ाने पड़ी।
यह भी पढ़ें: HP TET 2026: हिमाचल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
दो स्तरों पर होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की रहेगी। सीटीईटी में दो अलग-अलग पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए आयोजित होती है।
कितने अंक लाना जरूरी
सीटीईटी में पात्र होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को कम से कम 90 अंक लाना जरूरी होता है। वहीं एससी, एसटी के लिए 82 अंक लाना जरूरी होता है।