New Film Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं इसके क्लेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को इसने 100 करोड़ अपने नाम कर लिए. दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' में लगातार गिरावट नज़र आ रही है. बात करें दक्षिण भारतीय फिल्म 'हिट 3' ने भी शुक्रवार कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के Box Office Collection के बारे में -
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. फिल्म ने शुक्रवार को 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. बता दें कि फिल्म ने यह आंकड़ा रिलीज होने के 9वें दिन पार किया है. एक बार फिर से अजय देवगन की फिल्म ने अपना नाम 100 करोड़ के क्लब में शामिल कर लिया है. बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 5.16 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया .
अजय देवगन की इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला. पहले सप्ताह में 95.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन क्या. जहां अब रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने 100.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
केसरी 2
अक्षय कुमार अपनी गुदगुदाने वाली कॉमेडी और कमाल के एटिंग स्किल से जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'केसरी 2' रिलीज हुई. हालांकि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह ''जलियांवाला बाग हत्याकांड'' के बाद की घटनाओं पर आधारित है. यह फिल्म 150 करोड़ की लागत में बनी है. जिसमें अब तक इसने 83.92 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं शुक्रवार को फिल्म ने महज 57 लाख की ही कमाई की. जो साफ तौर से देखा जा सकता है कि फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है.
हिट 3
साउथ की फिल्म 'हिट 3' की कमाई की बात करें तो इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया. शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दिखी. फिल्म के 9वें दिन इसने केवल 1.77 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया. इसके कुल मिलाकर कलेक्शन की बात करें तो इसने 65.28 करोड़ रुपये अपने खाते में कमाए.