WhatsApp Guest Call Feature: दुनिया का सबसे जाना-माना एप व्हाट्सएप एक कमाल का फीचर लेकर आया है, जिसका नाम गेस्ट कॉल है। इस कमाल के फीचर की मदद से व्हाट्सएप यूजर्स उन लोगों को भी व्हाट्सएप कॉल सकेंगे जिनके मोबाइल में व्हाट्सएप इस्टॉल नहीं है या उनका व्हाट्सएप अकाउंट ही नहीं है। सबसे खास बात ये है कि ये कॉल एकदम फ्री होगा, इसमें कोई टाइम लिमिट भी नहीं होगी।
व्हाट्सएप गेस्ट कॉल फीचर में जनरेट होगा लिंक
इस फीचर की जानकारी कुछ समय पहले ही सामने आई थी और अब व्हाट्सएप ने ये फीचर लॉन्च भी कर दिया है। जब इसकी टेस्टिंग चल रही थी तब ये बताया गया था कि, गेस्ट यूजर्स को एक लिंक भेजा जाएगा, इस लिंक को खोलकर वह लोग भी व्हाट्सएप कॉल से जुड़ जाएंगे। इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी।
एकदम सुरक्षित होगा गेस्ट कॉल फीचर
व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है। इसके लिए व्हाट्सएप ने अप्रूवल का प्रोसेस भी शामिल किया है। इसका मतलब ये कि कोई भी व्यक्ति बिना उसकी मर्जी के व्हाट्सएप कॉल से नहीं जुड़ सकता। गेस्ट कॉल फीचर यूज करते समय एक लिंक जनरेट होगा, ये लिंक शख्स के फोन पर जाएगा। अगर वह बात करना चाहेगा तो लिंक ओपन करेगा नहीं तो इसे इग्नोर कर सकता है। हर व्हाट्सएप कॉल के लिए लिंक अप्रूवल देना अनिवार्य होगा।
कोई टाइम लिमिट नहीं
व्हाट्सएप ने बताया है कि गेस्ट कॉल फीचर एकदम फ्री होगा साथ ही इसकी कॉल की कोई लिमिट नहीं होगी। साथ ही इसमें एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी कवर लागकर चार्ज करते हैं फोन? हो सकता है बड़ा नुकसान! जानिए इसके पीछे का असली सच
कैसे होगा गेस्ट कॉल?
1. व्हाट्सएप गेस्ट कॉल फीचर का इस्तेमाल काफी आसान है इसके लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस तरह हैं।
2. गेस्ट कॉल के लिए सबसे पहले कॉल टैब पर जाना होगा
फिर यूजर्स को + बटन पर क्लिक करना होगा
इसके बाद एक कॉल लिंक जनरेट होगा, जिसे नॉन व्हाट्सएप यूजर को सेंड करना होगा।
3. लिंक को ओपन करते ही नॉन व्हाट्सएप यूजर कॉल से जुड़ जाएगा।