India-Canada Relations: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। हैदराबाद हाउस में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा की। बैठक में व्यापार, ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
पहली भारत यात्रा
प्रधानमंत्री बनने के बाद मार्क कार्नी की यह पहली भारत यात्रा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में आई कड़वाहट के बाद इसे कूटनीतिक ‘रीसेट’ के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों पक्षों ने संवाद के माध्यम से भरोसा बहाल करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने पर सहमति जताई।
असैन्य परमाणु सहयोग
बैठक का प्रमुख मुद्दा असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग रहा। भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कनाडा से दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति का समझौता चाहता है। माना जा रहा है कि इस दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को मजबूती मिल सकती है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Canadian Prime Minister Mark Carney at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) March 2, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/YcJBMXK8LI
यह भी देखेंःUS F-15 jet crashes in Kuwait: कुवैत में अमेरिकी F-15 विमान दुर्घटनाग्रस्त, ईरान ने मार गिराने का किया दावा
50 बिलियन डॉलर व्यापार लक्ष्य
दोनों देशों ने आपसी व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कृषि, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत आर्थिक साझेदारी से दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
रणनीतिक साझेदारी
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और कनाडा ने स्थिर और भरोसेमंद साझेदारी पर बल दिया। दोनों नेताओं ने संकेत दिया कि भविष्य में नियमित संवाद और उच्चस्तरीय यात्राएं संबंधों को और सुदृढ़ करेंगी।