
Kawasaki New Launch: अगर आपको तेज रफ्तार वाली मोटरसाइकिल पसंद हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Kawasaki ने अपनी एक नई बाइक लॉन्च कर दी है। कावासाकी की तरफ से Kawasaki Z900 2026 वेरिएंट पेश कर दिया गया है। नई Z900 में 2025 मॉडल वाले सभी अपडेट शामिल हैं। इस बाइक में कंपनी ने 999cc का लिक्विड कूल, इन लाइन फोर इंजन दिया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बाइक की कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक की कीमत
आपको बता दें कि Kawasaki Z900 2026 को भारतीय बाजार में दो नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें मेटैलिक मैट ग्रैफीन स्टील ग्रे / मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर शामिल है। ये कलर बाइक को बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके अलावा कंपनी ने फ्रेम में कॉपर फिनिश डिजाइन दिया है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Kawasaki Z900 को 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। लेटेस्ट मॉडल की कीमत पिछले वेरिएंट की तुलना में 47,000 रुपये अधिक है।
बाइक के फीचर्स
Kawasaki Z900 2026 में कंपनी ने 999cc का लिक्विड कूल, इन लाइन फोर इंजर दिया है। यह इंजन 125PS की पॉवर और 98.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस सुपर बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही इसमें आपको ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है जिससे बाइक स्किट नहीं करेगी। 2026 Kawasaki Z900 में आपको डुअल चैनल ABS भी मिलता है।