
Kawasaki SuperBike Launch: कावासाकी ने भारत में अपनी पावरफुल बाइक Kawasaki Ninja ZX-10R का 2026 वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक कंपनी की सबसे पॉपुलर और पावरफुल बाइक्स में से एक है। इस नए मॉडल में डिजाइन और हार्डवेयर तो पहले जैसा ही है, लेकिन इसके पावर और कीमत में बदलाव किए गए हैं। 2026 मॉडल में रैम एयर के साथ 202 hp की पावर है। बाइक में शोवा सस्पेंशन डुअल डिस्क ब्रेक फुल-TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में।
कितनी बढ़ी कीमत
Kawasaki Ninja ZX-10R के कीमत की बात करें, तो इस बाइक के कीमत में बढ़ोतरी की गई है, पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.50 लाख रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़ाकर नई एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये कर दी गई है। मतलब कुल मिलाकर इसमें 99,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
क्या नहीं बदला
नई Ninja ZX-10R में पहले की तरह ही हाई-एंड सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें Showa BFF फ्रंट फोर्क्स, BFRC रियर मोनोशॉक, डुअल 330mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं। Kawasaki Ninja ZX-10R के ज्यादातर हिस्से पहले जैसे ही है। पहले की तरह ही फुल-TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कई राइडिंग मोड्स, लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
पावर और टॉर्क में बदलाव
नई Ninja ZX-10R के इंजन आउटपुट में बदलाव किया गया है। नई ZX-10R में वही 998cc, इनलाइन-फोर इंजन मौजूद है, लेकिन अब इसकी पावर और टॉर्क पहले से कम हो गए हैं। इसके पहले वाले मॉडल में रैम एयर के साथ लगभग 200 hp की पावर और 114.9 Nm का टॉर्क जनरेट होता था। वहीं, 2026 मॉडल में रैम एयर के साथ 202 hp है और यह करीब 112 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।