
Mercedes-Benz India: मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में हाल में ही नई एसयूवी के तौर पर Mercedes G 450d को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी की सिर्फ 50 यूनिट्स को ही बाजार में ऑफर किया जाएगा। नई Mercedes-Benz G 450d में 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स डीजल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह मॉडल पहले से मौजूद पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स का एक नया विकल्प है।
2.90 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च हुई
आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार को एक्स-शोरूम कीमत 2.90 करोड़ रुपये पर लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ, देश में G-क्लास पोर्टफोलियो अब डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑफर करता है। G 450d की कीमत EQ टेक्नोलॉजी वाली ऑल-इलेक्ट्रिक G 580 से 20 लाख रुपये कम है। G 450d अपने पुराने साथी (G 350d और G 400d) से ज्यादा पावरफुल है, जो पहले भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध थे।
5.8 सेकंड में पकड़ लेती है
मर्सिडीज का दावा है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 210 किमी/घंटा है। वहीं, G 450d में कुछ हल्के एक्सटीरियर बदलाव किए गए हैं, इसमें नया फ्रंट बंपर दिया गया है जिसमें चार वर्टिकल लूवर्स हैं, A-पिलर क्लैडिंग को फिर से डिजाइन किया गया है और रूफ एज पर स्पॉइलर लिप जोड़ी गई है. SUV में 20-इंच के हाई-ग्लॉस ब्लैक AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन है, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है, जो 362bhp और 750 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है।