MG Launch: एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एसयूवी को अपडेट करते हुए MG Hector को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता इसे डिजाइंड टू सरप्राइज नाम के साथ ऑफर कर रही है। नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में बेहतर है, बल्कि अपने प्राइसिंग से भी लोगों को हैरान कर दिया। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि नई MG Hector में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
एसयूवी की कीमत
आपको बता दें कि नई एमजी हेक्टर को दो रंगों के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें Celadon Blue और Pearl White कलर शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात कें, तो नई एमजी हेक्टर को 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है।
एसयूवी के फीचर्स
बता दें कि नई हेक्टर फेसलिफ्ट का साइज पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन इसके फ्रंट लुक में बदलाव किया गय है। बड़ी ग्रिल में हनीकॉम्ब डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही नीचे मौजूद एयर डैम को भी नया लुक दिया गया है। अलॉय व्हील्स को भी रीडिजाइन किया गया है। निर्माता की ओर से नई MG Hector को पांच और सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इस सेगमेंट में पहली बार iSwipe टच जेस्टर कंट्रोल फीचर को दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Top Selling Car: भारत में इन पांच कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए इनकी खासियत और कीमत
एसयूवी का इंटीरियर
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो इंटीरियर में भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में ड्यूल टोन इंटीरियर, हाइड्रा ग्लॉस फिनिश एसेंट्स, 14 इंच पोट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ब्लूटूथ की, रिमोट एसी, 17.78 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, टीसीएस के साथ 70 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स को दिया गया है।
दमदार इंजन
इंजन के मामले में नई एमजी हेक्टर में वही पावरट्रेन दिए गए हैं जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध थे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का चार सिलेंडर टर्बो इंजन मिला है, जो 143 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटर मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है।