NCERT 10th New Syllabus: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद NCERT कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नए स्कूल पाठ्यक्रम के तहत तैयार की गई नई और संशोधित किताबें पेश करने जा रहा है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति क(NEP 2020) के तहत स्कूली शिक्षा में किए जा रहा सुधारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिपोटर्स के अनुसार 027 का एकेडमिक सेशन शुरू होने से लगभग 3 महीने पहले यह बुक छात्रों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. जिससे स्टूडेंट्स और टीचर्स को अपडेटेड सिलेबस समझने के लिए और समय मिलेगा।
15 नवंबर 2026 CBSE को भेजा जाएगा सिलेबस
इसे लेकर एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि क्लास 10 के सभी सब्जेक्ट का सिलेबस 15 नवंबर 2026 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन को भेज दिया जाएगा। वहीं अपडेटेड सिलेबस एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
किन-किन विषयों की होंगी नई किताबें
एनसीईआरटी की कक्षा 10वीं की नई रिवाइज्ड टेक्स्ट बुक में इंग्लिश, उर्दू, हिंदी, मैथ्स, संस्कृत, साइंस, सोशल साइंस, स्किल एजुकेशन, आर्ट और फिजिकल एजुकेशन शामिल होंगे। बता दें, भाषा की किताबें 20 नवंबर तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि बाकी किताबें दिसंबर 2026 तक रिलीज करने का प्लान है। ये किताबें सत्र 2027-28 के छात्रों (जो 2027 में कक्षा 10वीं में जाएंगे) के लिए होंगी।
समय से पहले किताबें आने से क्या फायदा होगा
वर्तमान में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को अपने बोर्ड एग्जाम से पहले ही 10वीं का बदला हुआ सिलेबस देखने और समझने का पर्याप्त मौका मिलेगा। टीचर्स अपडेटेड कंटेंट को पहले से रिव्यू कर सकेंगे और नए सिलेबस के हिसाब से पाठ तैयार कर सकेंगे। किताबों की सही कीमत तय कर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BPSC News: बिहार में मेडिकल कॉलेजों के 1711 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती रद्द, अब नए विज्ञापन का करना होगा इंतजार
कहां से खरीदें नई किताबें
नई किताबें आप NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in से खरीद सकते हैं। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और आर्मी पोस्ट सर्विसेज पर भी किताबें उपलब्ध होगी, स्टूडेंट्स यहां से भी किताबें खरीद सकते हैं। बता दें, एनसीईआरटी ने 2026 एकेडमी ईयर के दौरान 70.9 मिलियन टेक्स्ट बुक्स बेचीं, जो अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।