BPSC TRE-4: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4.0) का नया और संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। इससे पहले 18 अगस्त को जारी विज्ञापन को रद्द कर दिया गया था। इस भर्ती अभियान के जरिए 32,388 पदों को भरा जाएगा। अब इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। वहीं परीक्षा प्रणाली में भी बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसे जानना हर अभ्यर्थी के लिए जरूरी है।
परीक्षा पैटर्न में बदलाव
इस बार BPSC ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए इसे पहली बार दो चरणों में आयोजित करने का फैसला किया है।
प्रारंभिक परीक्षा: इसमें 150 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो 150 अंकों के होंगे. इसे 2 घंटे में पूरा करना होगा।
मुख्य परीक्षा: इसमें भी 150 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक होंगे. इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
OMR शीट में जोड़ा गया 5वां विकल्प (E)
बता दें कि अब OMR शीट पर A, B, C, D के अलावा 5वां विक्लप (E) भी दिखेगा। अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं पता है, तो आपको 5वां गोला (E विकल्प) भरना अनिवार्य होगा।पहले कई अभ्यर्थी सवाल न आने पर ओएमआर शीट खाली छोड़ देते थे। बाद में इसमें गड़बड़ी और धांधली की शिकायतें आती थी। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 5वां विकल्प लाया गया है।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों को चार अलग-अलग स्कूल स्तरों में बांटा गया है। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद हैं।कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद रखे गए हैं और कक्षा 9 और 10 के लिए 3,877 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11 और 12 के लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Class 9 New Syllabus: 2026-27 सत्र के लिए NCERT की नई गणित पुस्तक उपलब्ध, जानें कहां से खरीदें नई किताब
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा B.Ed या D.El.Ed पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित स्तर के अनुसार CTET, BTET या STET क्वालिफाइड होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इस फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।