OTT Plateform : नया हफ्ता शुरू होते ही OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन की नई सौगात लेकर आया है. 7 से 13 सितंबर के बीच अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। क्राइम, कॉमेडी, हॉरर और ड्रामा से लेकर पीरियड स्टोरी तक, दर्शकों को कई तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे.
'घमासान' का दिखेगा दमदार अंदाज
इस हफ्ते की चर्चित रिलीज में 'घमासान' भी शामिल है. यह क्राइम ड्रामा 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगा। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी में अपराध और टकराव का रोमांच देखने को मिलेगा.
'द रिवोल्यूशनरीज' भी होगी रिलीज
11 सितंबर को 'द रिवोल्यूशनरीज' भी दर्शकों के बीच दस्तक देगी. यह सीरीज आजादी से पहले के दौर और क्रांतिकारियों की कहानी पर आधारित है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.
हॉरर-कॉमेडी का भी मिलेगा तड़का
अगर आपको डर के साथ कॉमेडी पसंद है, तो 'अली बाबा और 40 भूत' आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है. यह सीरीज 11 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन 'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' भी स्ट्रीम होगा, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा.
पूरे हफ्ते मिलेंगे कई विकल्प
इसके अलावा 'चुंबक' जैसी कॉमेडी सीरीज भी 10 सितंबर को Netflix पर आने वाली है. यानी इस पूरे हफ्ते OTT पर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट मौजूद रहेगा। ऐसे में घर बैठे फिल्म और सीरीज देखने वालों के पास मनोरंजन के कई विकल्प होंगे.