
Naagin 7 Promo Released: एकता कपूर ने 'नागिन 7' का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज कर दिया है। प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नागिन इस बार पहले के मुकाबले और भी कहीं ज्यादा पावरफुल होने वाली है। नागिन 7 का लेटेस्ट प्रोमो नागलोक और ड्रैगन वर्ल्ड के बीच होने वाले टकराव पर आधारित है। वहीं नागिन का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज होने के बाद शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका है। लीड एक्ट्रेस के तौर पर दो हसीनाओं का नाम सामने आ रहा है, जिनमें से एक हैं प्रियंका चाहर चौधरी तो दूसरी ईशा मालवीय का नाम सामने आ रहा है।
प्रोमो में चेहरा नहीं किया रिवील
बता दें कि 'नागिन 7' के के नए प्रोमो में अभी तक लीड एक्ट्रेस यानि नागिन का चेहरा नहीं रिवील किया गया है। एकता कपूर ने लीड एक्ट्रेस को लेकर फैंस में सस्पेंस बना रखा है। वैसे तो 'नागिन' फ्रेंचाइजी ने हर बार ही एक नई नागिन को दिखाया है। इसलिए अब फैंस ये जानने का बेताब हैं कि नागिन का आइकॉनिक रोल कौन निभा रहा है। ऐसे में दो एक्ट्रेसेस प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय के फैंस के बीच जंग छिड़ चुकी है।
यूजर्स कर रहें कमेंट्स
वहीं, सोशल मीडिया पर जारी प्रोमो के बाद यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, प्रियंका चहर चौधरी हमारी नागिन, हर हर महादेव. एक ने लिखा, प्रियंका और इसके साथ दिल वाले इमोजी बनाए. एक ने कमेंट किया, प्रियंका मेन लीड हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ईशा मालवीय हैं आंखें देखो। एक ने लिखा ईशा नेगेटिव शेड्स को शानदार तरीके से निभा सकती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी प्रोमो में ज्यादातर लोग प्रियंका का ही नाम ले रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नागिन में लीड एक्ट्रेस का रोल कौन प्ले करता है।