New Pulsar NS400Z : बाइक के दीवानों के लिए शानदार खबर है. दरअसल बजाज ऑटो भारतीय इस साल 2025 में Pulsar NS400Z लॉन्च करने जा रही है. Pulsar NS400Z में कंपनी ने कुछ खास बदलाव किए हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि Pulsar NS400Z की एक्स शोरूम में करीब 1.84 लाख की कीमत है. वहीं आने वाले समय में इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. जिसके अनुमान से इसकी कीमत 1.90 लाख बताई जा रही है. मार्केट में नई बजाज पल्सर NS400Z का मुकाबला हीरो मावरिक ''440, KTM 250 ड्यूक'' , ट्रायंम्फ स्पीड 400, बजाज डोमिनार और TVS अपाचे RTR 310 से हो रही है.
ब्रेकिंग पावर के लिए किए हैं बदलाव
बता दें कि इस नई Pulsar NS400Z में बजाज ने MRF रेज टायर को रिप्लेस किया है अपोलो अल्फा H1 रेडियल टायर्स से . इन टायर्स की खास बात यह है कि इनमें आपको बेहतर ग्रिप मिलेगी, जिससे फिसलने का डर भी नहीं. कंपनी ने पल्सर के लिए अब तक केवल ऑर्गेनिक ब्रेक पैड का ही इस्तेमाल किया था, जो स्पोर्टिंग पावर के लिए कुछ खास अच्छे नहीं थे इसिलिए अब इन्हें सिंटर वाले पैड से रिप्लेस कर दिया है. जिससे इसकी ब्रेकिंग पावर में बेहतरी देखने को मिलेगी.
साल 2025 में Pulsar NS400Z लॉन्च होने के बाद NS400Z में आपको वही 373cc Unit मिलेगी जो डोमिनार 400 और लास्ट जनरेशन वाली KTM 390 ड्यूक में प्रदान की गई. बता दें कि इसमें आपको 8,800 rpm पर 39.5bhp का power और 6,500rmp पर 35NM का टॉर्क जनरेट मिलेगा.