NEET PG: उत्तर प्रदेश में नीट पीजी 2025 के तीसरे चक्र की काउंसलिंग प्रक्रिया अब शुरू हो रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश ने संशोधित शेड्यूल जारी किया है, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जनवरी 2026 से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार upneet.gov.in या संबंधित पोर्टल पर जाकर 23 जनवरी (सुबह 11 बजे) से 1 फरवरी 2026 (दोपहर 11 बजे तक) तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
अंतिम तिथि 1 फरवरी
इसी अवधि में रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करनी होगी, जिसकी अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 (दोपहर 2 बजे तक) है। यह प्रक्रिया एमडी/एमएस/डिप्लोमा और डीएनबी कोर्सेस के लिए राज्य कोटा सीटों पर लागू है। इसके बाद 2 फरवरी 2026 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 3 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 9 फरवरी 2026 को घोषित होगा।
घोषित तिथियों में बदलाव के बाद जारी किया गया संशोधित शेड्यूल
अलॉटेड सीट पर रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया उसके बाद निर्धारित समय पर होगी। यह संशोधित शेड्यूल पहले घोषित तिथियों में बदलाव के बाद जारी किया गया है, जो मुख्य रूप से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के ऑल इंडिया कोटा राउंड में देरी और कटऑफ में संशोधन के कारण हुआ। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें, क्योंकि कोई भी बदलाव वहां सूचित किया जाएगा।
नीट पीजी 2025 क्वालीफाई होना अनिवार्य
तीसरा चरण उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहले राउंड्स में सीट नहीं पा सके या अपग्रेडेशन चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए नीट पीजी 2025 क्वालीफाई होना अनिवार्य है। फीस संरचना में रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है, जो सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीजीएमई के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। समय पर रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करके सीट हासिल करने का मौका न चूकें।