Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। व्हाट्सएप के iOS (iPhone) यूजर्स के लिेए एक काम का नया अपडेट आया है। अब ऐप में चैट और चैनल्स के अंदर किसी भी पुराने मैसेज या कंटेंट को ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा। इस फीचर की जानकारी Webetainfo ने शेयर की है और बताया है कि ये नया फीचर ios के लिए रोलआउट किया गया है।
सर्च शॉर्टकट फॉर चैट्स एंड चैनल
व्हाट्सएप पर आने वाले इस नए शानदार फीचर का नाम सर्च शॉर्टकट फॉर चैट्स एंड चैनल है। जब भी यूजर्स किसी चैट्स को स्कॉल करेंगे तो मोबाइल स्क्रीन पर टॉप राइट पर एक सर्च आइकन नजर आने लगेगा, जिसकी मदद से चैट्स आदि को सर्च कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा ये शॉर्टकट फीचर
जब व्हाट्सएप यूजर्स किसी चैट के दौरान ऊपर की तरफ स्क्रॉल करते हैं तो स्क्रीन के बाद सबसे ऊपर एक नया सर्चिंग बटन नजर आएगा। यूजर्स जैसे ही चैट के सबस नीचे वापस पहुंचते है, तब यह बटन फिर गायब हो जाएगा। इसका मतलब ये कि न्यू सर्च बटन तभी नजर आएगा जब सर्चिंग की जाएगी उसके बाद ये अपने आप ही गायब हो जाएगा। जब यूजर्स को ऊपर की तरफ सर्च आइकन नजर आएगा, उस पर क्लिक करके वे सर्च मोड को एक्टिवेट कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: SEMICON India 2026: सेमीकॉन इंडिया 2026 की हुई शुरुआत, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
कीवर्ड करना होगा एंटर
सर्च मोड एक्टिव होने के बाद जैसे ही यूजर्स जिस मैसेज को सर्च करना चाहते हैं, उसका कोई भी कीवर्ड एंटर करना होगा। ऐसा करने के बाद कीवर्ड से मैच करने वाली चैट आपके सामने आ जाएंगी।