Bajaj New Launch: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर N160 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में सिंगल-सीट और गोल्ड USD फोर्क जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। नई Pulsar N160 अब चार कलर और चार वेरिएंट में आएगी। इसमें कई दमदार फीचर्स जोड़ें गए हैं, लेकिन इसके इंजन में कोई बदलवा नहीं किया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस नए वेरिएंट को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक की कीमत
आपको बता दें कि बजाज ऑटो कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर एन160 को चार नए कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें पर्ल मेटैलिक व्हाइट, रेसिंग रेड, पोलर स्काई ब्लू और ब्लैक कलर शामिल है। नए अपडेट के साथ Pulsar N160 का लाइनअप अब चार वेरिएंट में हो गई है। इसके सिंगल-सीट, ट्विन-डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,13,133 रुपये रुपये है। जबकि इसके डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1,16,773 रुपये है। वहीं इसके नए वेरिएंट सिंगल-सीट USD फोर्क वेरिएंट की कीमत 1,23,983 रुपये है और टॉप-स्पेक USD फोर्क + डुअल ABS वेरिएंट की कीमत 1,26,920 रुपये तय की गई है।
बाइक के फीचर्स
आपको बता दें कि पल्सर एन160 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो नेविगेशन दिखाता है, इसमें एबीएस मोड, एलईडी लाइटिंग और मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट भी है। इसके साथ ही बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs, ग्लिटर पैटर्न वाले LED टेललैम्प जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके USD फोर्क वेरिएंट में गोल्ड सस्पेंशन फिनिश दिया गया है। यह मोटरसाइकिल को और भी स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने का काम कर रहा है।
बाइक का इंजन
नए पल्सर N160 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। इसमें भी वही 164.82 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 16 पीएस की अधिकतम पावर और 6,750 आरपीएम पर 14.65 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए 300 mm फ्रंट डिस्क और 230 mm रियर डिस्क दिया गया है।