WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। हाल ही में 'यूजरनेम' फीचर लाने के बाद, अब कंपनी एक और कमाल के फीचर पर काम कर रही हैय़ इस नए फीचर के आने के बाद आपको लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप चलाने के लिए बार-बार QR कोड स्कैन करने का झंझट नहीं रहेगा।
पासकी-बेस्ड लिंकिंग फीचर
आपको बता दें कि इसके लिए व्हाट्सऐप पर पासकी-बेस्ड लिंकिंग फीचर आएगा। जो आपके अकाउंट को दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करना बेहद आसान और सुरक्षित बना देगा। जानकारी के मुताबिक, पहले यह फीचर एंड्रॉयड के लिए आएगा। आईफोन के लिए यह कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
क्या बदलेगा?
अभी अगर आप अपने फोन के अलावा लैपटॉप, डेस्कटॉप या किसी दूसरे फोन पर व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं, तो आपको प्राइमरी फोन से QR कोड स्कैन करना पड़ता है। लेकिन नया फीचर आने के बाद आप QR कोड की जगह अपने फोन की 'पासकी' का इस्तेमाल करके भी दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन कर पाएंगे। यह नया फीचर QR कोड को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा, बल्कि यूजर्स को लॉग-इन करने का एक और आसान ऑप्शन देगा।
क्या होती है 'पासकी'
'पासकी' आपके फोन के इन-बिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम जैसे फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या स्क्रीन लॉक पिन का इस्तेमाल करके आपकी पहचान को वेरिफाई करती है। पासकी को डिवाइस और पासवर्ड मैनेजर में स्टोर किया जा सकता है। सकी को हैक करना या बाईपास करना ऑनलाइन ठगों के लिए काफी मुश्किल होता है। यह हैकिंग के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा देती है।
यह भी पढ़ें: Oneplus New Launch: वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत
कैसे काम करेगा यह फीचर?
जब यह फीचर सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा, तो जब आप पासकी के जरिए किसी नए डिवाइस को लिंक करने की कोशिश करेंगे, तो आपके मुख्य फोन पर एक 'कंफर्मेशन रिक्वेस्ट' आएगी। इस पर कंटिन्यू करते ही आपका डिवाइस लिंक हो जाएगा। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए व्हाट्सऐप कुछ मामलों में पासकी के साथ-साथ QR कोड स्कैन करने को भी कह सकता है
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए क्या करना होगा?
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप अकाउंट की सेटिंग में जाकर एक पासकी जनरेट करनी होगी। इसके लिए ऐप की सेटिंग में जाकर अकाउंट ओपन करना होगा। इसके बाद आपको पासकी का ऑप्शन दिखेगा। पासकी क्रिएट होने के बाद आप इसे डिवाइस लिंक करने के लिए यूज कर पाएंगे।