.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dd016e044-96d3-4444-8203-5eb6f671b4fe&w=3840&q=75)
NHAI Recruitment 2025: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से डिप्टी मैनेजर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 84 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर नियुक्ति निकाली गई है। जिसमें 9 पद डिप्टी मैनेजर, 1 पद लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, 1 पद जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, 42 पद अकाउंटेंट और 31 पद शामिल है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Recruitment Notification (30-10-2025) लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: SEBI Grade A Vacancy 2025: सेबी में ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो कि 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक लाख से ज्यादा तक की सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो डिप्टी मैनेजर, अकाउंटेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद के लिए अधिकतम 30 वर्ष तय किया गया है। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए अधिकतम 28 वर्ष इस भर्ती में तय है। साथ ही आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।