
NHPC Admit Card 2025: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) लिमिटेड की ओर से जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताएं गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक ऑफिसियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “NHPC JE Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनएचपीसी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। इस परीक्षा में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए इसकी हार्ड कॉपी जरूर निकाल लें। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 248 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 74380 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।