.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8fc7d1d9-fc05-45f3-be12-cfded4c0fbfe&w=3840&q=75)
NIOS Date Sheet 2025: एनआईओएस ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सेशन सितंबर/अक्टूबर थ्योरी एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनआईओएस ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 सितंबर से 27 सितंबर 2025 के बीज आयोजित की जाएगी। तो वहीं, थ्योरी एग्जाम का आयोजन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच किया जाएगा। सभी विषयों की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से आयोजित होगी। साथ ही, बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित समय पर परीक्षा शुल्क जमा करना आवश्यक है।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें तो एडमिट कार्ड जल्द ही एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।