
NIOS Practical Exam Schedule: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की ओर से सितंबर और अक्टूबर सेशन के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रैक्टिकल एग्जाम 12 सितंबर से 27 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर परीक्षा हॉल टिकट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
12वीं कक्षा का शेड्यूल
12 से 15 सितंबर- गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, चित्रकला, कंप्यूटर विज्ञान, जनसंचार और प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
19 सितंबर- रसायन विज्ञान, भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं योग, डाटा एंट्री ऑपरेशन्स, पस्तकालय एवं सचना विज्ञान, नाट्यकला।
20 से 23 सितंबर- कंप्यूटर तथा कार्यालय संचालन, डाटा एंट्री कार्यों में प्रमाणपत्र, आई टी असेन्शल्स पीसी हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव, योग।
24 से 27 सितंबर- गृह व्यवस्था, कैटरिंग प्रबंधन, खाद्य संसाधन, होटल स्वागत कार्यालय संचालन, फलों और सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास।
10वीं कक्षा का शेड्यूल
12 से 15 सितंबर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान, कर्नाटक संगीत और लोककला।
19 सितंबर- चित्रकला, गणित, हिंदुस्तानी संगीत, डाटा एंट्री ऑपरेशन्स और नाट्यकला।
20 से 23 सितंबर- बालों की देखभाल और स्टाइलिंग, हाथ पैरों की देखभाल, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी, बेसिक कंप्यूटिंग में प्रमाणपत्र, डेस्क टॉप पब्लिशिंग में प्रमाण-पत्र (सीडीटीपी), योग में प्रमाण-पत्र, भारतीय सांकेतिक भाषा।
24 से 27 सितंबर- कटाई एवं सिलाई, पोशाक निर्माण, सौंदर्य संवर्द्धन और बालों की देखभाल, भारतीय कढाई में प्रमाण-पत्र, सौंदर्य उपचार।
कब जारी होगा रिजल्ट
एनआईओएस की ओर से सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं अध्ययन केंद्र में आयोजित की जाएगी। एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा के 7 सप्ताह बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।