Nirahua 2026 Lineup: भोजपुरी सिनेमा के 'जुबली स्टार' दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के लिए साल 2026 किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं होने वाला है। इस साल उनके पिटारे में 5 मेगा बजट फिल्में और 2 बड़ी वेब सीरीज शामिल हैं, जो थिएटर से लेकर OTT तक तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि ‘निरहुआ’ की साल 2026 में कौन सी मेगा बजट फिल्में और सीरीज आने वाली हैं।
पटना से पाकिस्तान 2
भोजपुरी की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'पटना से पाकिस्तान' का सीक्वल इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें निरहुआ का खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
मेरे हसबैंड की शादी है
‘निरहुआ’ की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में मेरे हसबैंड की शादी है भी शामिल है। ये एक रोमांटिक भोजपुरी फिल्म है। इसमें निरहुआ संग आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आएंगीं।
जुगल मास्टर
लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निरहुआ के साथ रक्षा गुप्ता नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह एक फ्रेश रोमांटिक कहानी लेकर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Booking: एडवांस बुकिंग में 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर होगा बड़ा धमाका!
निरहुआ हिंदुस्तानी 5
भोजपुरी की सबसे हिट फ्रेंचाइजी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का पांचवां पार्ट 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' भी इसी साल रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में एक बार फिर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी धमाल मचाती नजर आएगी।
चार फेरे सात वचन
चार फेरे सात वचन एक एक्शन और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर धमाका करेगी।
OTT पर 'निरहुआ' का डेब्यू और दबदबा
भोजपुरी सुपरस्टार अब हिंदी और नेशनल OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी धाक जमा रहे हैं:
दुपहिया सीजन 2
निरहुआ जल्द ही प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'दुपहिया 2' में एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में इसका प्रोमो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
मामला लीगल है सीजन 2
रवि किशन की हिट सीरीज 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन में भी निरहुआ का विशेष रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में है।