भोपाल/उज्जैन: 10 जुलाई को उज्जैन में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मत्स्य समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेगी। इस मौके पर अच्छा काम करने वाले मछुआरों और समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्मार्ट
फिश पार्लर और एक्वा पार्क
की सौगात
कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव 22.65 करोड़ रुपये की लागत से बने 453 स्मार्ट फिश पार्लर, 40 करोड़ की लागत से बन रहे अंडरवाटर टनल और एक्वा पार्क, तथा 91.80 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरा सागर जलाशय में 3060 केजेस के माध्यम से मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की योजना का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे।
मछुआरों
को साधन और सम्मान
दोनों
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 430 मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स की स्वीकृति देंगे, साथ ही 100 यूनिट का वितरण करेंगे। 396 केज यूनिट्स के स्वीकृति पत्र और फीडमील योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ मिलेगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मछुआरों और सहकारी समितियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
डेफर्ड
वेजेस और रॉयल्टी चेक
का वितरण
मत्स्य महासंघ के मछुआरों को 9.63 करोड़ रुपये की डेफर्ड वेजेस राशि एक क्लिक में जारी की जाएगी। इसके साथ ही रॉयल्टी चेक भी वितरित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हर वर्ग को सशक्त बनाया जाए और रोजगार के नए अवसर विकसित हों।