Nissan New Launch: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। खासकर शहरों में रहने वाले लोग ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए छोटी इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए जापानी कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार निसान पिक्सो EV का खुलासा किया है। यह कार खासतौर पर रोजमर्रा के शहरी सफर, ऑफिस आने-जाने और तंग रास्तों के लिए डिजाइन की गई है।
बता दें कि, यह कार खासतौर पर रोजमर्रा के शहरी सफर, ऑफिस आने-जाने और तंग रास्तों के लिए डिजाइन की गई है। निसान पिक्सो का सीधा मुकाबला शहरी इलाकों में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से देखने को मिलेगा।
कितनी है रेंज
निसान पिक्सो EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी माइलेज है। कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 259 किलोमीटर तक चल सकती है। बार-बार चार्ज करने के झंझट से बचाने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की उम्मीद है, जिससे कुछ ही समय में बैटरी चार्ज हो जाएगी। बता दें, शहर के दैनिक कामकाज, ऑफिस आने-जाने और वीकेंड शॉपिंग के लिए यह रेंज काफी पर्याप्त मानी जा रही है।
शानदार लुक
अगर डिजाइन की तो इस मामले में निसान पिक्सो काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव नजर आती है। इसमें निसान की सिग्नेचर क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, शॉर्प LED हेडलाइट्स और एयरोडायनामिक बॉडी दी गई है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे शहर के तंग रास्तों और हैवी ट्रैफिक में आसानी से निकलने में मदद करता है।
केबिन में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
बाहर से छोटी दिखने के बावजूद कार के अंदर की जगह को स्मार्ट तरीके से तैयार किया गया है। इसमें 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। डैशबोर्ड पर वायरलेस Apple Carplay और Android Auto सपोर्ट करने वाला बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन में ₹5 लाख से कम कीमत पर घर लाएं ये 4 कारें, शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन डिपार्टचर वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।