Nissan New Launch: निसान कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए अलग-अलग सेगमेंट्स में कई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी फरवरी 2026 में अपनी नई मिड-साइज SUV टेक्टॉन को पेश करने जा रही है। इसके केबिन में डिजिटल डिस्प्ले, टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे। वहीं जनवरी 2026 में निसान अपनी कॉम्पैक्ट MPV ग्रेवाइट को लॉन्च करेगी। तो आइए जानते हैं कि मिड-साइज SUV टेक्टॉन में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं और इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
जून 2026 में किया जाएगा लॉन्च
आपको बता दें कि मिड-साइज एसयूवी टेक्टॉन को फरवरी 2026 में पेश किया जाएगा और जून 2026 में इस एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा। इसे खास तौर पर भारतीय सड़कों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो निसान टेक्टॉन की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Mahindra New Launch: महिंद्रा XUV 7XO का नया टीजर जारी, 540 डिग्री कैमरा समेत मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स
मिल सकते हैं ये फीचर्स
Nissan Tekton का डिजाइन काफी मस्क्युलर और प्रीमियम नजर आएगा। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL के साथ LED हेडलैंप्स मिलेंगे। बोनट पर उभरी हुई रेखाएं दी गई हैं, जिनके किनारे Tekton ब्रांडिंग देखने को मिलती है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देती है। निसान टेक्टॉन उसी CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिस पर नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) को बनाया जा रहा है।
कार का इंजन
वहीं, इसके सुरक्षा की बात करें, तो सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
और 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। वहीं, Nissan Tekton के साथ पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिलने की संभावना है। इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हो सकते हैं।