Nita Ambani Garba Dance : नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया की धूम हर तरफ देखने को मिलती है. इस बीच नीता अंबानी का गरबा डांस चर्चा में है। अंबानी परिवार के खास कार्यक्रम में उन्होंने भक्ति भाव के साथ गरबा किया. इस दौरान उनका पारंपरिक पहनावा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। बनारसी साड़ी और जैकेट स्टाइल ब्लाउज में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके इस अंदाज ने भारतीय परंपरा और शाही फैशन का शानदार मेल पेश किया.
स्वदेश की पहली सालगिरह पर हुआ खास आयोजन
अंबानी परिवार ने अपने ब्रांड स्वदेश की पहली वर्षगांठ के अवसर पर 'देवी शक्ति' नाम से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस आयोजन में मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं से जुड़ा रहा। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना और उत्सव की भावना देखने को मिली.
'जय मां अष्ट भवानी' पर नीता अंबानी का गरबा
कार्यक्रम में नीता अंबानी ने 'जय मां अष्ट भवानी' गीत पर गरबा किया. उन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया। मेहमानों के साथ गरबा करते हुए उनका अंदाज उत्सव के माहौल के अनुरूप नजर आया. नवरात्रि में गरबा मां दुर्गा की भक्ति और गुजरात की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा खास नृत्य माना जाता है.
ये भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Birthday: KBC में मां की आवाज सुन भावुक हुए बिग बी, अभिषेक बच्चन के प्यार ने बनाया दिन खास
बनारसी साड़ी और जैकेट ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी के पहनावे की बात करें तो उन्होंने पारंपरिक बनारसी साड़ी के साथ जैकेट स्टाइल ब्लाउज पहना. इस तरह का संयोजन पारंपरिक भारतीय परिधान को आधुनिक अंदाज देता है. साड़ी की शाही खूबसूरती और ब्लाउज की अलग डिजाइन ने उनके लुक को खास बनाया. त्योहारों में पारंपरिक कपड़ों को नए तरीके से पहनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए यह स्टाइल एक अच्छा फैशन आइडिया हो सकता है.
ट्रेडिशनल फैशन और भक्ति का खूबसूरत संगम
नीता अंबानी अक्सर भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधानों से जुड़े आयोजनों में नजर आती हैं. इस कार्यक्रम में उनका गरबा डांस और पारंपरिक लुक दोनों चर्चा का विषय बने. नवरात्रि के मौके पर उनका यह अंदाज दिखाता है कि भारतीय परिधान और सांस्कृतिक परंपराएं आज भी उत्सवों की खास पहचान हैं.