Neeta Ambani Look : एंटीलिया में गणपति विसर्जन के मौके पर नीता अंबानी का ट्रेडिशनल लुक एक बार फिर चर्चा में रहा. हरी बनारसी साड़ी के साथ उन्होंने जिस खास ज्वेलरी को चुना, उसने पूरे लुक को रॉयल टच दिया.
हरी बनारसी साड़ी में खूबसूरत लुक
नीता अंबानी ने गणपति विसर्जन के लिए ग्रीन शेड की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी. साड़ी की पारंपरिक बुनाई और डिजाइन उनके एथनिक लुक को खास बना रही थी। इसके साथ उन्होंने साड़ी के रंग से मेल खाते गहने और एक्सेसरीज कैरी कीं.
गणपति डिजाइन वाले हार ने खींचा ध्यान
नीता अंबानी की ज्वेलरी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र उनका नेकलेस रहा. हार में गणपति की डिजाइन को खूबसूरती से शामिल किया गया था। इस खास पेंडेंट ने उनकी ज्वेलरी को धार्मिक भाव और शाही अंदाज, दोनों का खूबसूरत मेल दिया.
हीरे और पन्ने की ज्वेलरी
गणपति डिजाइन वाले हार में हीरे और पन्ने का इस्तेमाल नजर आया. हरे रंग के पन्ने उनकी बनारसी साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच कर रहे थे, जबकि डायमंड की चमक ने पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया.
ट्रेडिशनल अंदाज में दिखा एलिगेंस
नीता अंबानी का यह लुक पारंपरिक भारतीय फैशन और रॉयल ज्वेलरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आया. गणपति उत्सव जैसे खास मौके के लिए चुनी गई उनकी ज्वेलरी ने पूरे पहनावे को अलग पहचान दी. सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक की तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.