Nithari Kand: देश को हिला देने वाले केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। साल 2006 के बहुचर्चिते निठारी कांड (2006 Noida serial murders) का सह आरोपी सुरेंद्र कोली आखिरकार जेल से रिहा हो चुका है्। सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार की शाम उसे ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से वह बाहर निकाला. कोली बीते एक साल से लुक्सर जेल में बंद था, यहां पर उर्से गाजियाबाद जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। रिहाई के बाद सुरेंद्र कोली मुस्कुराते हुए जेल से बाहर आया। उसने कोट-पैंट पहना हुआ था.
आखिरी केस से भी बरी हुआ
निठारी कांड से जुड़े खौफनाक मामलों में कोली पर कुल 13 केस दर्जकिए गए थे। इनमें से 12 मामलों में वह पहले से बरी हो गया था। वहीं 13वां मामला (रिम्पा हल्दर केस) में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस फैसले को चुनौती देते हुए उसने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका को दाखिल किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने केस की गहन सुनवाई के बाद उसकी सजा को रद्द करने का आदेश दिया।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर सरकार सख्त, कैबिनेट ने आतंकी हमला करार देकर जांच तेज करने के दिए निर्देश
पुलिस की कड़ी निगरानी में उसे बाहर लाया गया
अदालत से रिहाई का देश जारी होते ही मंगलवार को देर शाम को वह संबंधित परवाना लुक्सर जेल में लाया गया। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुरेंद्र कोली को छोड़ दिया गया। उसकी रिहाई के वक्त उसका वकील जेल में था। पुलिस की कड़ी निगरानी में उसे बाहर लाया गया। बताया जा रहा है कि कोली का भाई दिल्ली में निवास करता है। रिहा होने के बाद वह वहीं चला गया.