NITI Aayog Report on Economy: नीति आयोग की रिपोर्ट यह बताती है कि भारत का व्यापार बढ़ रहा है। जनवरी–मार्च 2026 की तिमाही में कुल व्यापार 1.84 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा। 5.4% की ग्रोथ दर्ज हुई, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इंपोर्ट (6.5%) एक्सपोर्ट (4.2%) से बढ़ रहा है. इसका अर्थ है कि भारत की बाहरी निर्भता अभी भी ज्यादा है। घरेलू उत्पादन तेजी से ग्लोबल मार्केट में नहीं बढ़ पा रहा.
सर्विस सेक्टर बना सहारा
मीडिया रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि कि मर्चेंडाइज यानी सामान का एक्सपोर्ट 2.8% घटकर 112 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं इंपोर्ट 11.9% बढ़कर 195.5 अरब डॉलर है। यह सीधा संकेत है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अभी दबाव में है, मगर सर्विस सेक्टर खासकर IT और डिजिटल सेवाएं ने हालात संभाले हैं। सर्विस एक्सपोर्ट 9 प्रतिशत बढ़कर 111 अरब डॉलर तक हुआ और 60.4 अरब डॉलर का सरप्लस आया. यही सरप्लस भारत के कुल व्यापार घाटे को काबू में रखने में सक्षम है।
ट्रेड डेफिसिट- नियंत्रण में लेकिन जोखिम जारी
कुल मिलाकर गुड्स और सर्विसेज को जोड़ें तो 23.15 अरब डॉलर का घाटा दर्ज हुआ है।ये साल का दूसरा सबसे कम है. मीडिया रिपोर्ट के ग्राफ भी दिखाते हैं कि साल के दूसरे हिस्से में घाटा कुछ कम हुआ है। मगर यह सुधार स्थायी नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह काफी हद सर्विस सेक्टर पर आश्रित है।
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का पैटर्न
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एक्सपोर्ट में इलेक्ट्रिकल मशीनरी, मिनरल फ्यूल्स और न्यूक्लियर रिएक्टर जैसे सेक्टर आगे हैं. आयरन-स्टील (18.4%) और व्हीकल्स (14.2%) में अच्छी बढ़त देखने वाली है दिखी. वहीं, जेम्स और जूलरी में गिरावट आई जो ग्लोबल डिमांड कमजोर होने का संकेत है.