Nitin Gadkari Announces: सुपौल के गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनडीए की विशाल जनसभा को संबोधित किया और जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए कहा, इधर गधे, उधर गधे, सब तरफ गधे… अच्छे घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश। गडकरी ने कहा कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें। उन्होंने कहा, मेरे लिए कोई जाति या धर्म नहीं, मैं सबका हूं और सब मेरे हैं।
टू-लेन सड़क का ऐलान
सभा में गडकरी ने सुपौल-बेरिया मंच-मरौना-मधेपुर-दरभंगा तक टू-लेन सड़क निर्माण परियोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वह स्वयं आकर इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह इलाका बाढ़ और पिछड़ेपन की मार झेलता आया है, लेकिन अब केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास की नई राह खुलेगी।
यह भी देखेंःप्रदूषण से राहत का आधुनिक उपाय, जानें कैसे काम करता है Air Purifier और क्या हैं इसके खास फीचर्स
विपक्ष पर प्रहार
गडकरी ने कहा कि सुपौल ने विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है, जिसका श्रेय विजेंद्र प्रसाद यादव और सांसद दिलेश्वर कामत को जाता है। उन्होंने कहा, मीडिया के भाइयों, मेरा भाषण रिकॉर्ड कर लीजिए, अगर मेरी एक भी बात अधूरी रह गई तो ब्रेकिंग न्यूज बना देना, लेकिन ऐसा मौका नहीं मिलेगा। गडकरी के भाषण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने विकास के लिए वोट का संकल्प लिया।