मेडिकल पुलिस ने अमित मिरांडा गैंग के दस हजारी हिस्ट्रीशीटर नितिन कौशिक को गिरफ्तार किया है। वह पिछले साल मेडिकल थाने में दर्ज हुए मुकदमे में वांछित चल रहा था। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया, 30 जुलाई 2025 को थाने में वादी ने नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाईडिल निवासी हाईडिल कॉलोनी, ई-ब्लॉक शास्त्री नगर के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। नितिन अमित मिरांडा गिरोह के सक्रिय बदमाश है।
संभावित स्थानों पर लगातार दबिश
नितिन मेडिकल थाना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया, दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर नितिन को पकड़ने के लिए एक टीम भी गठित की गई थी, जो संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी। उन्होंने बताया, मंगलवार को सूचना मिली थी कि इनामी हिस्ट्रीशीटर नितिन कौशिक थाना क्षेत्र में आया हुआ है।
विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज
सूचना के आधार पर मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने तत्काल एसआई गोविन्द सिंह, एसआई मुकेश यादव, कांस्टेबल अनुज और ओमवीर सिंह के साथ दबिश देकर इनामी हिस्ट्रीशीटर नितिन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया, नितिन कौशिक पर शहर के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।