NLC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के पदों बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 575 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी, 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ट्रेनी और अप्रेंटिस लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म की हॉर्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख
सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म की हॉर्ड कॉपी द जनरल मैनेजर, लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर, ब्लॉक-20, NLC इंडिया लिमिटेड, नेवेली 607 803 के पते पर 9 जनवरी 2027 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेजुएट्स अप्रेंटिस के कुल 357 पद और टेक्निकल अप्रेंटिस के 218 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
योग्यता के आधार पर होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चयन में उम्मीदवार की डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत को देखा जाएगा। परसलेक्ट होने वाले ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,028 रुपये प्रतिमाह और टेक्निकल अप्रेंटिस को 12,524 रुपये प्रतिमाह स्टाईपेंड दिया जाएगा। सलेक्ट कैंडिडेट्स को एक वर्ष (12 महीने) ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास नर्सिंग में ग्रेजुएट/इंजीनियरिंग में डिग्री/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए।