NLC India Recruitment: एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) ने कई ट्रेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 875 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त तय की गई है। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में ट्रेनिंग लेने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 875 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। जिसमें 352 ट्रेड अप्रेंटिस, 221 नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 214 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 88 टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के पद शामिल किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई, बीटेक या डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी ने पहले किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं ली हो। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपये, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए 12,524 रुपये और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 15,028 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
यह भी पढ़ें: SKAU Vacancy 2026: इस यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, ₹1.12 लाख तक महीना मिलेगी सैलरी
कैसे करें आवेदन
1. एनएलसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।