NEET UG RESULT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को देर रात जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11 लाख 21 हजार छात्रों ने सफलता हासिल की। खास बात ये है कि इस बार के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है, कुल पास होने वाले छात्रों में 58 फीसदी लड़कियां है।
किसने किया टॉप
आपको बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने टॉप किया है। इन दोनों ने 720 में से 715 नंबर पाकर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इस बार की परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार को पूरे 720 में से 720 अंक नहीं मिले हैं। नीट यूजी परीक्षा में सिर्फ 19 उम्मीदवारों के नंबर 700 से ऊपर आए हैं। वहीं 138 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। 1492 उम्मीदवारों के नंबर 650 से ऊपर रहे। वहीं, 90 हजार 780 उम्मीदवारों के नंबर 500 से ऊपर आए हैं। उत्तर प्रदेश ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है, जहां से सबसे ज्यादा 1 लाख 7 हजार छात्र पास हुए हैं।
श्रेणी-वार योग्य उम्मीदवार
General: 2.91 लाख
OBC-NCL: 5.12 लाख
SC: 1.59 लाख
ST: 63,716
Gen-EWS: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303
यह भी पढ़ें; NEET UG Result 2026: 138 छात्रों ने 690+ अंक हासिल किए, यूपी सबसे आगे
टॉपर के 715 अंक
एजुकेटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष केशव अग्रवाल के अनुसार पिछले सालों की तुलना में इस बार का ट्रेंड काफी हैरान करने वाला है। 2024 की NEET परीक्षा में 17 छात्रों के 720 अंक आए थे और लगभग 78,000 छात्रों ने 600 से अधिक अंक मिले थे। लेकिन इस साल टॉपर के 715 नंबर है। वहीं 600 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 11,000 से भी कम है। इसके बावजूद जनरल कैटेगरी की क्वालिफाइंग कट ऑफ 213 तय की गई है, जो कि बहुत ज्यादा है।
कट ऑफ बढ़ने की वजह
केशव अग्रवाल ने कहा कि जब पेपर कठिन होता है, तो कट ऑफ नीचे गिरना चाहिए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। क्वालिफाइंग कट-ऑफ (जैसे 213) नीचे जाने के बजाय ऊपर इसलिए चली गई क्योंकि इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों की संख्या बहुत ज़्यादा थी। उम्मीदवारों की भारी संख्या के कारण कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया।