.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De21431f0-a886-4ed0-b4d4-f06ee4382c2d&w=3840&q=75)
ग्रेटर नोएडा : नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अक्टूबर माह में एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है. इस पहल की अगुवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कर रही हैं, जो युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों से सीधे जुड़ रही हैं. अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीके बताए जा रहे हैं. उन्हें समझाया जा रहा है कि इंटरनेट पर कैसे सतर्क रहना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार न हों। पुलिस टीम द्वारा विशेष सत्रों में यह बताया जा रहा है कि अनजान कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, चाहे वह बैंक से जुड़ी हो या सोशल मीडिया से.
इसके अलावा, छात्रों को यह भी बताया जा रहा है कि अगर उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी धमकियाँ मिलें, जैसे कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराया जाए. तो वे घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस तरह की धमकियाँ अक्सर साइबर ठगों द्वारा दी जाती हैं ताकि लोग डरकर पैसे ट्रांसफर कर दें. पुलिस कमिश्नरेट का यह अभियान न केवल युवाओं को साइबर अपराधों से बचाने का प्रयास है, बल्कि समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है. लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों से लड़ने के लिए तकनीकी समझ के साथ-साथ जनजागरूकता भी बेहद जरूरी है.