नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस वे पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने यू-टर्न के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान उत्पल कांत (उम्र 20 वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी कामना अपार्टमेंट, सेक्टर-5, साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP14GX8027 और ट्रेलर का नंबर RJ09GC0267 है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। चालक मौके से फरार हो गया था।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ट्रेलर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ लग रहा है।
मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे से एक बार फिर हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।