NMRC Recruitment 2026: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने अनुभवी पेशेवरों के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो सरकारी सेवा में हैं और मेट्रो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ना चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के अलग-अलग पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो डिप्यूटेशन के आधार पर उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 साल तक रखी गई है, जबकि डायरेक्ट रिक्रूटमेंट और एब्जॉर्प्शन के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है। यानी लंबे अनुभव वाले अधिकारी भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी एचएफएल में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
सैलरी पैकेज
इन पदों के लिए वेतनमान बेहद आकर्षक है। डिप्टी जनरल मैनेजर के पद के लिए ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रति माह मिलेगा। असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को NMRC की आधिकारिक वेबसाइट (www.nmrcnoida.com) से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। भरे हुए फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 'स्पीड पोस्ट' या 'कूरियर' के जरिए नोएडा मेट्रो के कार्यालय भेजना होगा। कैंडिडेट्स आवेदन पत्र को महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स एवं एचआर), नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ब्लॉक-III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29, नोएडा - 201301 पर भेजना होगा।