नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना शुरू कर दी है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की यह योजना नाम है – परिवर्तन योजना। यह योजना गौतमबुद्ध नगर जिले में शुरू हो गई है। इस योजना का मकसद पुराने BS-IV और उससे ज्यादा पुराने ट्रक-बसों को हटाकर उनकी जगह नये BS-VI, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन लाना है।
किसे मिलेगा लाभ?
सिर्फ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रजिस्टर्ड BS-I, BS-II, BS-III और BS-IV वाले ट्रक और बसों के मालिकों को ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
मिलने वाले बड़े फायदे:
नया वाहन खरीदने पर 10 साल तक मोटर वाहन टैक्स पूरी तरह माफ।
नये वाहन का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी बिल्कुल फ्री।
पुराना वाहन स्क्रैप करने पर बकाया टैक्स और जुर्माना भी माफ।
BS-IV वाहन बेचकर नया वाहन खरीदने पर 10 साल तक 50% टैक्स छूट।
वाहन कंपनियां नये वाहन पर 8% तक तुरंत छूट देंगी।
डीजल या CNG वाहन लेने वालों को 5 साल तक ब्याज सब्सिडी और 5 साल तक ईंधन वाउचर मिलेगा।
जो नया वाहन नहीं खरीदना चाहते, वे अपना स्क्रैप प्रमाण-पत्र बेच सकते हैं।
जरूरी शर्तें
पुराना वाहन किसी अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर (RVSF) में ही कटवाना पड़ेगा। नया वाहन BS-VI, CNG या इलेक्ट्रिक होना चाहिए और NCR में ही रजिस्टर होना चाहिए।
समय सीमा
योजना शुरू होने की तारीख से 2 साल के अंदर पुराना वाहन बदलना होगा। जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते इस योजना का लाभ लें। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि आपकी जेब भी बचेगी।